पटनाबिहार

लोजपा(रा) के प्रदेश प्रवक्ता बने औरंगाबाद के कुमार सौरभ सिंह,मिल रही बधाई

"बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट" की विचारधारा के साथ 2024 में लोकसभा की सभी 40 सीटों और विधानसभा की सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के नव नियुक्त प्रदेश सह संघठन मंत्री कुमार सौरभ सिंह बिहार प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व प्रदान किया है। पिछले वर्ष लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सौरभ को लोजपा की सदस्यता दिलाई थी।

लोजपा (रा) के जिला और प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों में कुमार सौरभ लगातार सक्रिय रहे हैं। लोजपा (रा) के संगठन की समीक्षा हेतु 17 मई से 25 मई तक सौरभ गया, जहानाबाद, नवादा और नालंदा में जिला और प्रखंड के सभी प्रकोष्ठों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही लोजपा (रा) से जुड़े विचार और मुद्दों को राज्य के समक्ष प्रवक्ता के रूप में मजबूती से रखने का दायित्व भी पार्टी ने सौरभ को प्रदान किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” की विचारधारा के साथ 2024 में लोकसभा की सभी 40 सीटों और विधानसभा की सभी 243 सीटों पर लोजपा (रा) अपने दम पर चुनाव लड़े इसके लिए एक मजबूत संगठन का निर्माण मूल उद्देश्य है।

कुमार सौरभ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संगठन मंत्री ई रविंद्र सिंह तथा समस्त लोजपा परिवार को इस दायित्व और विश्वास हेतु आभार प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page