बिहारराजनीति

सरकार के इशारे पर तार तार हुआ लोकतंत्र,लोजपा ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग

पटना। लोजपा-(रा) के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सह संगठन मंत्री कुमार सौरभ सिंह ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर भाजपा नेता की निर्मम हत्या किए जाने पर कहा कि बिहार में आपातकाल की स्थिति है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार में तत्काल राष्ट्रपति शासन की मांग करती है। सत्ता के अधिकारों और दमन की ताकतों से जनाक्रोश को नही कुचला जा सकता है।

बुधवार को शिक्षकों पर और गुरुवार को भाजपा नेताओं पर जिस ढंग से लाठीचार्ज किया गया। वह लोकतंत्र में वर्णित अधिकारों की हत्या है। इतना ही नहीं पुलिस की हिंसक प्रवृत्ति ने लाठी से पीट-पीट कर एक भाजपा नेता की हत्या भी कर दी गई और यह कारवाई सरकार की घृणित कार्यशैली को परिभाषित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि वह बतायें की इस हत्या एवं लाठीचार्ज का जिम्मेवार कौन है।

श्री सौरभ ने कहा कि आपातकाल के जमाने में भी जब जनता का मौलिक अधिकार छीना गया था, तब भी राजनैतीक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी बर्बरता पूर्ण करवाई नही हुई। सांसद और विधायकों को भी नही छोड़ा गया। पुलिस के लाठी से लोगों की हत्या किए जाने की घटना बिहार को शर्मसार कर रहा है।

लोजपा-(रा) ऐसी दमनात्मक कार्रवाई की न सिर्फ निन्दा करती है बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग करती है। इस घटना को अंजाम देने वालों पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध हत्या का केश दर्ज कर मुकदमा चलाने की मांग करती है।एक्स सी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page