
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शासन में देश मे राष्ट्रीयता की परिभाषा बदल दी गयी। हर जगह प्रोपेगंडा की राजनीति हो रही है।यहां तक राष्ट्रवाद का ढोल पीटने एवं इसका झंडा बुलंद करने की पैरोकारी करने वाले वाले लोग विवेकानंद के बताए मार्ग पर नही चल रहे है।यह बात नागालैंड एवं केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने मंगलवार को दानी बिगहा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से प्रेसवार्ता करते हुए कही है।
श्री कुमार ने कहा कि शिकागो में विवेकानंद ने कहा था कि हमे गर्व है कि हम उस देश से आते है जहां के लोग सहिष्णु है और विश्व को सहिष्णुता का पथ पढ़ाया। देश में सभी जाति धर्म के लोग एक समान परिवेश में रहते है।हमने शरणार्थियों को शरण दिया।मगर आज भाजपा क्षद्म राष्ट्रवाद की आग में देश को झोंक रही है।समाज का विखंडन जात धर्म सम्प्रदाय के नाम पर किया जा रहा है।
श्री कुमार ने कहा कि देश की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में जिस कांग्रेस की अहम भूमिका रही।उस राष्ट्र निर्माताओं के नाम का मखौल उड़ाया जा रहा है।गांधी और नेहरू को गालियां दी जा रही है।इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है।जिसे समझने की जरूरत है।
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर खड़ी है।परंतु इसके निदान के कोई सार्थक पहल केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा नहीं की जा रही है। महंगाई भी चरम पर है और आम अवाम परेशान। उन्होंने कहा कि जनता अब चुकी है और पुनः कांग्रेस की ओर देख रही है।जिसका परिणाम गुजरात हिमाचल प्रदेश के चुनाव में दिखाई देगा।
श्री कुमार ने कहा कि जिस समाज या व्यक्ति पर अत्याचार होता है हम उसको शरण देते हैं।हमने सभी धर्मों को सत्य माना है।मगर एआज उस सत्य को झुठलाने और लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।लेकिन इस झूठ की राजनीति का अंत भी निश्चित है।श्री कुमार ने इस दौरान कांग्रेस की स्थितियों और राजनीति के बदलते स्वरूपों पर भी खुलकर चर्चा की और पत्रकारों से भी कई मुद्दों पर उनके विचारों को जाना।
इस प्रेसवार्ता में सदर विधायक आनंद शंकर सिंह,वरीय कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, अरविंद सिंह, राकेश कुमार सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राशिद अली खान, महेंद्र यादव, इरफान उल हक अंसारी, चुलबुल सिंह, उमा देवी, राजद नेता सुबोध सिंह, गोह के मंटू सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, एनएसयूआई नेता आशुतोष कुमार सिंह, एनटीपीसी किसान सेल के नेता राम प्रसाद सिंह, मारुत कुमार, आईटी सेल के रवि कुमार, युवा कांग्रेस नेता सल्लू खान, बूस्टर, व्यास राम, कांग्रेस नेता नृपेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह आदि मौजूद रहे।