औरंगाबादबिहार

नक्सली सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, शीर्ष नक्सली नेता विजय आर्य के लिए करता था काम

सांस्कृतिक जत्था की आड़ में पकड़ा गया नक्सली पार्टी की नीतियों का करता था विस्तार

औरंगाबाद। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में नक्सलीयों के विरुद्ध चलाए जा रहें धर पकड़ अभियान में औरंगाबाद ज़िले मे संगीत की आड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को विस्तार एवं पार्टी के नीतियों के बारे में बताकर लोगों को संगठन के प्रति प्रेरित करने वाले एक व्यास को औरंगाबाद पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान रफीगंज थाना अंतर्गत चंदौत गांव निवासी अनिल यादव उर्फ अनिल व्यास के रूप में की गई है।

इस बारे में संगठन के केंद्रिय एजेंसियों द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में छापेमारी की गयी जिसमें अनिल यादव उर्फ अनिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी यह भी है कि गिरफ्तार नक्सली गया ज़िले के गुरारू निवासी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य चंद्रदेव भाई, रामवली व्यास, शेखर जी, देवेन्द्र जी के साथ मिलकर ये सभी शीर्ष नक्सली संगठन नेता विजय आर्य के लिए संदेश वाहक एवं पत्र संवाद भेजने का कार्य करते है। गिरफ्तार नक्सली के पास से विजय कुमार आर्य द्वारा लिखा हुआ पांच पत्र मिला है। इस छापेमारी थानाध्यक्ष राम ईकवाल यादव, सिपाही राम बिनोद महतो, राजिक, हृदया कुमार एवं सरिता कुमारी शामिल थे।

 

इधर आपको बता दें कि इन दिनों बिहार पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं जिसमें 13 अप्रैल को कुख्यात इनामी नक्सली विजय आर्य को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके सागिर्द रहें उमेश चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है। जहां विजय आर्य गया ज़िले के कोंच थाना अंतर्गत कर्मा के रहने वाला हैं। वहीं उमेश चौधरी रोहतास ज़िले के समहौता गांव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page