
औरंगाबाद। जिला जनता दल यू० के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को पार्टी के कार्यों के प्रति शिथिलता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद से विमुक्त करते हुए उनके स्थान पर प्रवीण कुमार सिंह उर्फ सर्मशन सिंह ग्राम देवी बिगहा को मदनपुर प्रखंड जनता दल यू० का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है.
पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यों को न करने के कारण ही पुराने प्रखंड अध्यक्ष को हटाया गया है. जिला प्रवक्ता ने कहा कि जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने सदस्यता अभियान को गति देने एवं इसके लिए सभी प्रखंडों में पन्द्रह तारीख को जो बैठक रखा गया है.उसकी सफलता के लिए जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गए हैं.
जिलाध्यक्ष ने धनंजय शर्मा को गोह, चन्द्रभूषण वर्मा को हसपुरा, चन्द्रेश पटेल को दाउदनगर, प्रदेश के सचिव अशोक मेहता को रफीगंज, ओमप्रकाश पासवान को कुटुम्बा, सत्येन्द्र सिंह चंन्द्रवंशी को ओबरा, पप्पू जवाला सिंह को बारूण, रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय को औरंगाबाद, ओमप्रकाश गुप्ता को नबीनगर, मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनु सिंह को मदनपुर एवं मुमताज अहमद जूगनू को देव प्रखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं.
ये सभी सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं जो अपनी जिम्मेदारी के साथ सदस्यता अभियान को गति देने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. सभी प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा अपने – अपने प्रखंडों में पंचायत अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण पार्टी के पदाधिकारियों के साथ दिनांक 15 तारीख की तय की गई बैठक को सफल बनायेगें.