
औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाज सुधार अभियान को लेकर आज औरंगाबाद आ रहे है।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कर रखा है।कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह से मुस्तैद है और आयोजन स्थल जाने से पहले ही पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर निशुल्क कोरोना जांच की व्यवस्था कर रखा है।आयोजन स्थल तक आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही।अभी तक के 100 से अधिक हुए जांच में एक भी कोरोना पॉजिटिव के नही मिलने से स्वास्थ्य महकमा राहत में है।
जीविका दीदियों ने किया सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान में सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अलख जगाने आई जीविका दीदियों ने कार्यक्रम स्थल पर शराबबंदी एवं बल विवाह उन्मूलन पर अपनी जबरदस्त प्रस्तुतियों से सभास्थल पर मौजूद लोगों के हृदय को जागरूक किया।गया से आई जीविका दीदियों की टीम ने अभियान को सार्थक बनाने का प्रयास किया और लोगों से अपने संगीतमय प्रस्तुति से बाल विवाह उन्मूलन एवं शराब को छोड़ने के प्रति आग्रह किया।