औरंगाबाद

अभाविप ने सांसद को सौपा ज्ञापन, की जिले में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग

औरंगाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक शुभम सिंह के नेतृत्व में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा और औरंगाबाद जिले में स्वामी विवेकानंद के मूर्ति स्थापित करने एवं किसी सड़क का नाम विवेकानंद के नाम पर करने की मांग की। अभाविप के प्रदेश प्रमुख पुष्कर अग्रवाल और प्रदेश कार्यसमिति आशिका सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ऐसे महापुरुष रहे हैं जिन्होंने दुनिया में भारत के सनातन संस्कृत को न सिर्फ स्थापित किया बल्कि हर धर्म के लोगों के हृदय में आत्मसात कराया।

 

 

विश्व के प्रायः सभी महापुरुषों ने विवेकानंद को अपना आदर्श माना और उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन में सफल बनाया।स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आज बड़ी संख्या में युवा उनके बताए गए मार्गो पर चलकर देश हित में काम कर रहे हैं।नेताद्वय में बताया कि औरंगाबाद बिहार का प्रमुख जिला है और यहां युवाओं की बड़ी आबादी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाहती है कि युवाओं में राष्ट्रवाद देशहित ज्ञान शील एकता का विस्तार हो और हमेशा यह स्थापित रहे उसके लिए जरूरी है औरंगाबाद में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित हो एवं किसी सड़क का नाम विवेकानंद के नाम पर किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page