
औरंगाबाद।मौसम के बदलते रुख को देखते हुए मौसम विभाग ने जिलेवासियों से कुछ दिनों तक बचकर रहने की अपील की है।खासकर इस मौसम में बुजुर्गों पर बेहद ख्याल रखने की अपील की गई है।क्योंकि मौसम का सीधा असर उनके सेहत पर पड़ता है।
कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक अनूप कुमार चौबे ने बताया कि कुछ दिनों से तापमान में कमी आई है।उन्होंने बताया कि दिनाँक 1, 2, 3, 4 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 9, 13.4, 11.5, 13.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 18.9, 19.2, 14.6, 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।
दिनांक 5 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का
दिनाँक 6, 7, 8, 9, & 10 जनवरी 2023 को अधिकतम तापमान 17, 18, 19, 19.5, & 20 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6, 6.5, 7, 8 & 8.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।