
औरंगाबाद। काशी प्रांत के 62 वे अधिवेशन ( 2- 4 जनवरी 2023,संत अतुलानंद स्कूल, काशी) में विकास कुमार (सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के नवगठित कार्यकारिणी( 2022-23) में पुनः प्रांत उपाध्यक्ष बनाया गया । इनका जुड़ाव परिषद से 2014 से रहा है।
डॉ विकास कुमार 2019 से प्रयाग महानगर में नगर अध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। औरंगाबाद के श्रीकृष्ण नगर के रहने वाले डॉ विकास ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक, परास्नातक और पी.एच.डी की शिक्षा पूरी की है। वह दो बार भारत सरकार के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो रहे हैं। साथ ही, काशी हिंदू विश्वविद्यालय तथा ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सेमिनारो का सफलतापूर्वक आयोजन करवा चुके है।
वर्ष 2020 में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद , नई दिल्ली ने आदिवासियों के धर्मांतरण पर कार्य करने के लिए उन्हें वृहत शोध परियोजना प्रदान किया। अनुसूचित जनजाति , जाति तथा युवा से संबंधित कई पुस्तकों का उन्होंने संपादन भी किया है। साथ ही, 2015 में भारत सरकार की संस्था ICSSR ने पंचायती राज पर कार्य करने हेतु उनकी पुस्तक पंचायत नेतृत्व का उदयमान स्वरूप को पुरुस्कृत भी किया है।
डॉ विकास संगठन के कार्यों में दक्ष समझे जाते हैं , छात्रों से उनका जुड़ाव काशी हिंदू विश्वविद्यालय से ही रहा है। उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने दोबारा उन्हें प्रांत उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।