
औरंगाबाद। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मगध प्रमंडल अध्यक्ष नर्मदेश्वर शर्मा पन्ना की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्री कृष्ण नगर स्थित संघ भवन के सभागार में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता औरंगाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष सारंगधर सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि पन्ना बाबू ने सदैव संगठन की मजबूती के लिए काम किया। सचिव अमिताभ रंजन ने कहा कि संगठन को उन्होंने मगध प्रमंडल में सिंचा था। उनके प्रयास से शिक्षकों की कई समस्याओं का समाधान हुआ था। मगध प्रमंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वे शिक्षा को पिछड़ेपन दूर करने का हथियार मानते थे।
कोषाध्यक्ष कालिका सिंह ने कहा कि वे बिहार के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने के के लिए शिक्षकों को हमेशा प्रेरित करते थे। सभा में अविनाश झा घुंगरू ने एक भक्ति गीत गाया। सभा का संचालन योगेद्र नाथ वर्मा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और शिक्षकों ने पन्ना बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह मगध प्रमंडल के संयुक्त सचिव विनोद कुमार औरंगाबाद जिला इकाई का मूल्यांकन सचिव अजीत कुमार सिंह, अमरिंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, औरंगाबाद अनुमंडल के संयुक्त सचिव विकास कुमार सिंह, रितेश कुमार, मोहन कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा, पंकज कुमार, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।