
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह मध्य विद्यालय की दो शिक्षिकायें क्रमशः हशमत आरा खानम एवं सरिता सिंह ने अपनी सेवा का अंतिम 60वां जन्म दिवस केक काटकर डीपीओ स्थापना दया शंकर सिंह ,डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अमीन सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया। विद्यालय के सभी शिक्षकगण सहित बच्चों ने भी इस अवसर पर दोनों शिक्षिकाओं को उपहार देकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षिकाएं इसी माह में 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज ही दोनों के जन्मदिन की जानकारी मिली और जानकारी मिलते ही इनके 60वें जन्मदिवस को बेहद खास बना दिया गया।इस दौरान केक दोनो शिक्षिकाओं ने केक काटा और प्रधानाध्यापक, अधिकारियों एवं बच्चों को खिलाया। विद्यालय में दोनो शिक्षिकाओं के जन्मदिवस को खास बनाने के लिए उन्होंने प्रधानाध्यापक के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने बताया कि हशमत आरा खानम ने अनुग्रह स्कूल में लगातार तीस वर्षों से भी अधिक सेवा दी हैं।इस मौके पर पधारे डीपीओ स्थापना दया शंकर सिंह ने दोनों शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं केक काटने के समय उपस्थित भी रहे। साथ ही दोनों को आश्वस्त किया कि सेवानिवृति का सभी लाभ 31 जनवरी को ही विभाग दे देगी।
जन्मदिवस समारोह में उपस्थित डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अमीन सिंह ने हेडमास्टर उदय कुमार सिंह को इन दोनों शिक्षिकाओं के उनके सेवाकाल का अंतिम 60 वें जन्मोत्सव को मनवाने के लिए बधाई दिया एवं इसे विद्यालय परिवार के अंदर आपसी मिठास का धोतक भी बताया। ऐसे आयोजनों से विद्यालय का समग्र विकास होता है। दोनों शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को भी केक खिलाकर उन्हे आशीर्वाद दिया एवं सहकर्मियों के साथ इस अवसर को उत्सव की तरह मनाया।