औरंगाबाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राजद ने व्यक्त किया शोक

औरंगाबाद। प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राजद नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है।इस संबंध में राजद जिला प्रवक्ता डॉ रेस यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि देश के महान समाजवादी नेता जिन्हें मंडल मसीहा के नाम से भी जाना जाता है माननीय शरद यादव जी के निधन से आज पूरा देश मर्माहत है। इनके निधन से देश से एक समाजवादी युग का अंत माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि 75 वर्षीय शरद यादव जी का राजनीतिक जीवन काफी संघर्ष में रहा। पहली बार जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनकर मजबूती के साथ दबे कुचले वर्ग की वकालत की और उनकी बातों को सदन में पूरी मजबूती के साथ रखा।

इन्होंने वर्ष 1974 में जयप्रकाश नारायण जी के आंदोलन से लेकर राम मनोहर लोहिया जी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश में समाजवाद का झंडा बुलंद करने का काम किया। बिहार की राजनीति में भी उनकी अहम भूमिका रही है। उनको बिहार से भी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। लोकसभा में मंडल कमीशन को लागू करने के लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बी पी सिंह जी को प्रेरित किया था। जिसके परिणाम स्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री बी पी सिंह मंडल कमीशन को लागू करने का फैसला लिया था। शरद यादव कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप में पिछड़ों दलित और अकलियत तो लिए एक स्तंभ थे। इंजीनियरिंग के छात्र होते हुए भी देश की राजनीति में इनकी भूमिका काफी सराहनीय है।

 

1974 में और 1977 में वह मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकसभा से निर्वाचित हुए 86 में राज सभा से निर्वाचित हुए 1989 यूपी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से जीत कर भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद सुशोभित किया 1997 में जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए 1991 से 2014 तक बिहार के मधेपुरा लोकसभा से निर्वाचित हुए। वाद 2014 में लोकसभा चुनाव इन्हें इन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था 1914 में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद सु शोभित किया। बिहार की राजनीति में इन्हें नीतीश कुमार का गुरु भी कहा जाता है।

 

शरद यादव जी के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल में शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष श्री सुरेश मेहता, प्रदेश सचिव इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, जिला पार्षद शशि भूषण शर्मा, शंकर यादवेंदु, अनिल यादव, युसूफ आजाद अंसारी, अमरेंद्र कुशवाहा, इंदल यादव, शहजादा शाही, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उर्मिला सिंह, रूपा पासवान, मनोरमा पासवान, उषा रंजन, मंजू यादव, डॉ संजय यादव, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, राजू कुमार, सुशील कुमार, विकास कुमार, भयंकर कुमार चंद्रवंशी, खुर्शीद अहमद, रंजीत कुमार आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page