औरंगाबाद

ठंड से बचाव को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल,आश्रय स्थल का भी किया निरीक्षण

औरंगाबाद। बढ़ती ठंड के कारण जन जीवन को कोई परेशानी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन कृत्संकल्पित है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में न सिर्फ अलाव की व्यवस्था की गई है बल्कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया जा रहा है।साथ ही साथ रैन बसेरा में आश्रय लिए हुए लोगों के लिए भी ठंड से बचाव को लेकर मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार की रात उप विकास आयुक्त, अभ्येंद्र मोहन सिंह, वरीय उप समाहर्ता कृष्ण कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार सिंह एवं एडीएसएस अमृत कुमार ओझा द्वारा रामा बांध बस पड़ाव के निकट महादलित टोले में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

 

इसके पश्चात दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत निर्मित नगर परिषद औरंगाबाद द्वारा क्रियान्वित शहरी आश्रय स्थल, गांधी मैदान का निरीक्षण इन पदाधिकारियों द्वारा किया गया। गौरतलब हो कि इस आश्रय स्थल में आश्रय विहीन लोगों के लिए निशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध है। यह आश्रय स्थल आश्रय विहीन लोगों की सेवा में 24 घंटे कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page