
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह मध्य विद्यालय को रोटरी क्लब की अनुषंगी संस्था इनरव्हील क्लब ने पढ़ रही लड़कियों को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन,इन्सीनरेटर एवं एक बॉक्स नैपकिन्स विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह को क्लब की पटना से पधारी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीता झा ने भेंट किया।
हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने विद्यालय की और से इनरव्हील क्लब ‘पहल’ की प्रेसिडेंट आरती गुप्ता ,सचिव पम्मी सिंह एवं चार्टर्ड प्रेसिडेंट सरिता सिंह के पति आभार प्रकट करते हुए किशोरियों के आरंभिक अवस्था में स्वच्छता के प्रति सचेत करने में इन उपकरणों को काफी सहयोगी बताया।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीता झा ने अनुग्रह स्कूल का स्थानीय क्लब के द्वारा चयन को बहुत सराहा एवं हेडमास्टर उदय कुमार सिंह से अनुरोध किया कि बच्चियों की स्वच्छता सम्बन्धी अभियान में सभी शिक्षिकाओं को लगाएं।
हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने इनरव्हील क्लब के द्वारा आये दिन सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने से जिले के मिजाज में आ रहे बदलावों को महत्वपूर्ण बताया। लोक संस्कृति ,लोक पर्व ,लैंगिक विभेद ,बैंकिंग लिटरेसी आदि विषयों पर इनरव्हील की गतविधियां बच्चों के सम्पूर्ण विकास में सहायक साबित हो रही हैं।
अनुग्रह स्कूल में इनरव्हील की चार्टर्ड प्रेसिडेंट सरिता सिंह, सदस्या कंचन, पल्लवी राठौर, रेणु आदि स्कूली बच्चियों से अगाध संवेदना व् प्रेम रखती हैं। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं एवं बच्चियों में नए सेनेटरी उपकरणों के आवक से खुशियां व्याप्त है।