औरंगाबाद

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षाविद की मनाई गई 7 वीं पुण्यतिथि

औरंगाबाद।देव स्थित भगवान श्री सूर्य नारायण महाविद्यालय में काॅलेज के संस्थापक सचिव स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेडक्रॉस के सचिव सतीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, अनिल कुमार सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह, उप मुख्यपार्षद गोलू गुप्ता,  मो. सेराज, पूर्व उपमुखिया मो. मोख्तार, सुरेंद्र सिंह, मो . एकबाल अंसारी, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर देव ज्ञानेश पांडेय उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने काॅलेज के संस्थापक सचिव स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह के कार्यों और कीर्ति को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने की जबकि संचालन सुधीर सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देव के नक्सल इलाको में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की कीर्ति को आने वाली पीढियां भी याद रखेगी। हमलोग भी इसी भाव से कार्य करते है कि आने वाली पीढियां हमे भी याद करें।

 

आज औरंगाबाद के नक्सल इलाको के सैकड़ो की संख्या में छात्र और छात्राएं इस महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर देश के अलग अलग हिस्सो में योगदान कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। एक समय था कि इस इलाके में महाविद्यालय नही होने से छात्र छात्राओं को भटकना पड़ता था लेकिन स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की एक सोंच ने इलाके की तस्वीर बदल दी जिसके कारण आज जंगली पहाड़ी इलाको में रहने वाले बच्चे भी आज इस महाविद्यालय में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बना रहे है। स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की एक सोंच ने इस इलाके में शिक्षा की अलख जगाई और यह इलाका जहां अशिक्षा थी, आज वो शिक्षित हो गया।

 

यहां के सभी प्रतिनिधियों को चाहिए कि महाविद्यालय के विकास में अपनी महती योगदान दे ताकि इस इलाके में रहने वाले छात्र छात्राओं को कहीं अन्यत्र न जाना पड़ें। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह के पुत्र आलोक कुमार सिंह केे पैतृक आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित किया।

 

आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विजय कुमार सिंह, सिन्हा कॉलेज छात्र संघ की अध्यक्ष आशिका सिंह, कुमार विशाल, सचिन कुमार सिंह, जवाहर चौधरी, रीता देवी, मुन्नी देवी, वार्ड पार्षद पंकज यादव, पिंटू कुमार सिंह, अंजू देवी, दीपक कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख मनीष पाठक, उपेंद्र चौरसिया, नंदलाल मेहता, मुन्ना ठाकुर, उदय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, उदय कुमार आदि ने भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

वही रूपेश चौधरी, बजरंगी चौधरी, दिलीप कुमार सिंह, संतोष पाठक, बृजा यादव, गणेश यादव, सुरेंद्र सिंह, सोखेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह, बिनोद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामएकबाल पाठक, कनक मिश्रा, अंजू देवी, कंचन कुमारी, अंजली कुमारी, सरोज सिंह, प्रमोद सिंह, सुदर्शन दास सहित महाविद्यालय कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गणमान्य ने भी सम्मिलित होकर पुष्पार्पण कर स्वर्गीय सिंह के कृतित्व को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page