
औरंगाबाद। देव पर्यटन विकास केन्द्र के द्वारा देव में श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ देव पर्यटन के अध्यक्ष श्री उदय सिंह एवं उनकी पत्नी बबीता देवी ने मौके पर श्री गणेश एवं श्री मद्भागवत भगवान की पूजा अर्चना कर की।
श्री मद्भागवत कथा का उद्घाटन देव थाना अध्यक्ष श्री मनोज पांडेय एवं देव नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पिन्टु शाहिल ने संयुक्त रुप से फ़िता काट कर किया।
वृन्दावन से आयीं सुश्री रौशनी शास्त्री ने बताया की श्रीमद्भागवत कथा से ज्ञान, वैराग्य और भक्ति की प्राप्ति होती है। जिससे कि जीवन में सभी समस्याओं का अंत होता है और व्यक्ति निष्पाप हो जाता है। देव की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि यह धरती साक्षात नारायण की है। जहाँ तीनो देव ब्रह्मा,विष्णु, महेश हैं। वह स्थान अति पावन है। देव पर्यटन विकास केन्द्र के अध्यक्ष श्री उदय सिंह ने बताया की सूर्य रथयात्रा के शुभ अवसर पर देव में सात दिवसीय कथा का आयोजन देव किला के पास किया गया है।
देव पर्यटन विकास केन्द्र के सदस्यों में रणधीर चँद्रवंशी, सुनील प्रताप, कंचन देव पुरुषोतम पाठक, चन्दन कुमार, पियुष कुमार, दिलीप जी, रवि सिन्हा, तरुण कुमार, नंदलाल जी, शंभु जी, दीपक जी,उमा सिंह,कौशल पांडेय, कुन्दन सिंह, शशी मालाकार,पवन पांडेय, विजय कुमार, रमेश कुमार सहित भागवत कथा मे देव एवं आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थें।