
औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 11 फरवरी को औरंगाबाद की प्रस्तावित समाधान यात्रा स्थगित हो गई है अब मुख्यमंत्री 11 फरवरी की जगह 13 फरवरी को औरंगाबाद आएंगे।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा 11 फरवरी की जगह 13 फरवरी को हो गई है। अब मुख्यमंत्री 13 फरवरी को रोहतास भ्रमण के बाद अपराहन 2 बजे औरंगाबाद पहुंचेंगे।