
औरंगाबाद। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय साईं कुश्ती प्रतियोगिता में औरंगाबाद के पुटूश रमन ने 51 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर औरंगाबाद जिले के साथ साथ पूरे बिहार का नाम कुश्ती के क्षेत्र में रोशन किया है।
पुटूश रमन की जीत पर औरंगाबाद जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में खुशी की लहर है और उनके इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।
संघ के सचिव उदय तिवारी ने कहा कि अल्प संसाधन में ही यहां के खिलाड़ी देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।जो जिले के लिए गौरव की बात है।