
औरंगाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरीय नेता कुमार सौरभ सिंह ने पूर्वोत्तर राज्यों में संपन्न विधासभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नागालैंड में 2 सीट की जीत का श्रेय लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद चिराग पासवान के उत्तरोत्तर बढ़ते जनाधार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया है।
लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान के नेतृत्व में नागालैंड से एक शानदार शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में लोजपा (रा) का प्रभाव मजबूती से दिखेगा।चिराग पासवान जी के नेतृत्व में लोजपा (रा) पूरे दमखम के साथ पूर्वोत्तर के चुनावी मैदान में उतरी थी।
नगालैंड विधानसभा चुनाव में बिहार के कई राजनीतिक दल भी मैदान में उतरे थे। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने नगालैंड विधानसभा चुनाव में 9 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी थी। पूर्वोत्तर राज्यों की जनता ने नितीश कुमार की जदयू और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल को पूरी तरह से नकार दिया है।
नागालैंड में दोनो दल के वोट शेयर को जोड़ दें तो कुल 2.5% वोट मिले हैं। पूर्वोत्तर में शून्य सीटों पर जीत के बाद स्वयं को प्रधानमंत्री का दावेदार बताने वाले नीतीश कुमार जी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
चिराग पासवान जी की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। पहली बार चुनाव मैदान में अपने दम पर उतरे लोजपा (रा) के दो प्रत्याशियों को टोबु और पुघोबोटो विधानसभा क्षेत्र से जीत और कुल ~09% वोट मिले हैं। लोजपा (रा.) के 8 प्रत्याशी दूसरे स्थान पर और 3 प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे और बड़े कम मतों के अंतर से चुनाव में जीत नहीं सके।
प्रमुख सीटों में एक NDPP की हेकानी जाखालू दीमापुर III सीट जीतकर नगालैंड की पहली महिला MLA बन गई हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एजेटो झिमोमी को मात्र 1536 वोट से हराया।
इसी प्रकार से सेमेटर सेसोरे -58 सीट पर LJP (R) के प्रत्याशी आर योहांबा 6,770 (45%) मत ला कर NDPP के एस कोशु से हारे।
सताखा -36 सीट पर LJP (R) के जैतो चौपी को कुल 7524 (46%) वोट और जितने वाले NDPP के उम्मीदवार जी कैटो आए को 8,418 (54%) मत आए।
मेलुरी -20 सीट पर LJP (R) के प्रत्याशी योजेतु को 7,676 (40%) वोट और जितने वाले प्रत्याशी NDPP के जेड न्यूथे को 11,256 (58%) वोट मिले।
जनपेतकोंग -29 सीट पर LJP (R) के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। घासपानी -II सीट से LJP (R) के उम्मीदवार 5,793 (24%) वोट पा कर तीसरे स्थान पर रहे।
दीमापुर -III विधानसभा क्षेत्र में LJP (R) उम्मीदवार एजेठो झिमेमी को 12,859 (40.34%) मत मिले। वहीं NDPP के जितने वाले उम्मीदवार को कुल 14,395 (45%) मत मिले।
दीमापुर -II विधानसभा क्षेत्र में भी LJP (R) उम्मीदवार विखेओ आवोमी को 18,709 (42%) मत मिले। वहीं NDPP के जितने वाले उम्मीदवार को कुल 23,856 (53%) मत मिले।
नागालैंड के चिजामी-17 विधानसभा क्षेत्र में LJP (R) उम्मीदवार दुलो को 5,809 (36%) मत मिले। NDPP के जितने वाले उम्मीदवार को कुल 7,088 (43%) मत मिले।
चाजौबा -34 विधानसभा क्षेत्र में LJP (R) उम्मीदवार हुकिये एन टिसिका को 7,247 (32%) मत मिले। वहीं NDPP के जितने वाले उम्मीदवार को कुल 9,485 (41%) मत मिले।
अघूनतो -18 विधानसभा क्षेत्र में LJP (R) उम्मीदवार चोटीसुह साजो को 6,541 (48%) मत मिले। वहीं NDPP के जितने वाले उम्मीदवार को कुल 7,133 (52%) मत मिले।
2025 के बिहार विधासभा चुनाव से पूर्व इस ऐतिहासिक जीत से लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं में “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” के विजन के प्रति और मजबूती आएगी।