औरंगाबाद

जम्होर में रेडक्रॉस ने निशक्तों, वृद्धजनों एवं जरूरतमन्दों के बीच बांटा मास्क,साबुन एवं कम्बल

औरंगाबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा जम्होर में निशक्त, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच शनिवार को कम्बल, मास्क साबुन का वितरण किया गया। वितरण के इस कार्य मे संस्था के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, राज्य कार्यकारिणी प्रबंध समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मरगूब आलम, सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सौ से अधिक जरूरतमंदों को मास्क,साबुन और कम्बल दिए गए। ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ साथ लोगों को इस कपकपाती ठंढ से राहत मिल सके।

 

रेडक्रॉस के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी भारतीय मानवाधिकार परिवार एक साथ मिलकर निशुल्क सामग्रियों का वित्तरण किया। इन सामग्रियों के प्राप्तकर्ता जम्होर और उसके आसपास के चिन्हित जरूरतमंद थे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस एक अंतराष्ट्रीय संस्था है जो हमेेेशा पीड़ितों की सेवा करती है और करती रहेगी।

 

 

संस्था के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा ही परम धर्म के सिद्धांत पर कार्य करती है। संस्था और इससे जुड़े सदस्यों का लगातार प्रयास रहता है कि किसी भी तरह से आपदा पीड़ितों की सेवा करना ताकि उन्हें विषम परिस्थितियों में सबलता प्रदान हो और वे समाज मे अपनी उपस्थिति दर्ज करते रहे।उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उनकी मदद करना ही हमारा उद्देश्य है और यह लगातार प्रयास होगा कि कोई हमारी सेवा से वंचित न रहे।

 

 

सचिव दीपक कुमार ने कहा कि अभी हमारे सामने कोरोना एक चुनौती के रूप में है और हमारा यह दायित्व है कि इसकी चुनौतियों का सामना करते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करें ताकि सबों के जीवन की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि किसी तरह की चुनौतियां आएंगी रेडक्रॉस हमेशा उसका सामना करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page