
औरंगाबाद। दाउदनगर ठाकुर बिगहा में रफीगंज के पूर्व विधायक एवं नव मनोनीत जदयू जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर फूल माला एवं बूके देकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी के काराकाट के सांसद महाबली सिंह, पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह, सीता राम दुखारी, औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, प्रदेश युवा जदयू के महासचिव अभय कुमार सिंह,चन्द्रेश पटेल, राकेश कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार सिंह, होने कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, बिनोद पटेल, दीपक पटेल, गोपाल पटेल बृज किशोर शर्मा, मंजरी सिंह, अरूण प्रसाद, अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह , बृज कुमार वर्मा, शमसेर कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुनिल कुमार वर्मा, कमलेश कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार यादव एवं सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थें.
पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि दाउदनगर ठाकुर बिगहा नवमनोनित जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओ में उत्साह था।