औरंगाबाद

जल भरी के साथ कुंडा में राम कृष्ण के जयघोष के साथ 72 घंटे की अखंड कीर्तन की हुई शुरुआत

राजेश मिश्रा

औरंगाबाद।जिले के देव प्रखंड स्थित हसौली पंचायत के कुंडा ग्राम में पौराणिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण देवी मंदिर में शनिवार को जल भरी के साथ ही 72 घंटे की अखंड कीर्तन की शुरुआत हो गई है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु राम और कृष्ण की ध्वनि के साथ कीर्तन कर रहे हैं। बताते चलें सभी ग्रामीणों के सौजन्य से समस्त ग्राम वासियों के कल्याण हेतु विगत कई वर्षों से 72 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

 

जिसमें आसपास के ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वही अचार राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि कीर्तन सुर और राग से जब गाया जाता है तो मानसिक तनाव के साथ चिंता को दूर कर होता है। मन के भाव गीत-संगीत के साथ घुल जाते हैं। भगवान को याद करते हुए जब कीर्तन किया जाता है तो मन के साथ मस्तिष्क में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

कीर्तन करना औषधिय तरीके से शरीर पर काम करता है। एवं जहां तक अखंड कीर्तन की ध्वनि का संचार होता है वहां तक वातावरण पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। अवसर पर राम पुकार सिंह ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे गांव में इस तरह के आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है और सभी ग्रामीणों के साथ माता रानी के चरणों में समर्पित कौशल कुमार सिंह का भरपूर सहयोग मिलता है।

 

उक्त अवसर पर पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, यमुना पाल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन हेतु कार्य का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page