
औरंगाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को जिला कायार्लय में सभी नवनियुक्त भाजपा कार्यकर्ताओं का परिचयात्मक बैठक आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत और सम्मानित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद सुशील कुमार सिंह एवं विधान पार्षद दिलीप सिंह उपस्थित रहे।
सांसद ने सभी लोगो से परिचय प्राप्त किया एवं संबोधन करते हुए कहा कि आप सभी के ऊपर पार्टी ने भरोषा जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्व का जिम्मेवारी सौंपा है।सभी कार्यकर्ता को पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करना है।भाजपा सभी दलों से अलग है।यह राष्ट्रीय विचारधारा को मानने वाली विश्व का सबसे बड़ा पार्टी है।इस पार्टी में सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है।यह कार्यकर्ताओ की पार्टी है।
जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।सभी लोग 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा का सदस्य बनना है।और 7820078200 पर मिस्ड कॉल कर सरल ऐप डाऊनलोड करना है।14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसे सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी बूथों पर किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, सारिका शेखर, वैभव विशाल उर्फ टैगोर, जुलेखा खातून और दीपक उपाध्याय, जिला महामंत्री रवि शंकर शर्मा, मुकेश कुमार सिंह,संजय गुप्ता, जिलामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र चंद्रवंशी, संगीता प्रसाद, आशिका सिंह, रेखा पासवान कार्यालय मंत्री रंजीत कुशवाहा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,सुनील शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, अवनीश सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ वसु, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिंह, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामेश्वर बैठा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार गुप्ता, कौशल कुमार सिंह, भरत सिंह, राजीव कुमार विद्यार्थी, विनोद शर्मा, गया चंद्रवंशी, उमेश पासवान, दिलीप पासवान, दीपक तिवारी, प्रवीण कुमार, राजेश गुप्ता और नवीनगर के मुकेश कुमार साव, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार पांडेय, पारस कुमार सिंह, सुजीत गुप्ता रूपेश कुमार, डॉ दिनेश कुमार वर्मा, कृष्ण नंदन शर्मा, मनोज कुमार, राकेश पांडेय, रफीगंज ग्रामीण के सुबोध कुमार सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार साव, अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।