औरंगाबाद

भाजपा नेता के निधन पर सांसद ने किया शोक व्यक्त

औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से जुड़े देव प्रखंड के एरोरा गाँव निवासी बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह (बिन्दी बाबु) के निधन पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने कहा कि उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बुद्धिजीवी, समाजसेवी,शिक्षाविद लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। सांसद ने बताया कि बिन्देश्वरी सिंह ने अपना पूरा जीवन भाजपा को मजबूत करने में लगाया और अपने जीवन की शेष अवधि को पूरी सादगी के रूप में बिता दिया।

 

सांसद ने कहा कि स्व बिंदी बाबू भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के लिए एक आदर्श थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पद प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और सफलतापूर्वक निर्वहन किया एवं लम्बे समय तक अपने पंचायत का मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व किया।इनका निधन भाजपा के साथ साथ मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है।जिसका भरपाई भविष्य में संभव नही है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि इनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।हम सभी भाजपा कार्यकर्ता याद करते हुए नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।इनके निधन पर बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, रविशंकर शर्मा, संजय गुप्ता, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

वही भाजपा नेता उदय सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन, दीनानाथ विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, जिलामंत्री विजेन्द्र चन्द्रवंशी, शिवपूजन राम,पार्वती मेहता, आशिका सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, कार्यालय मंत्री रंजीत कुशवाहा, समाजसेवी रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, समाजवादी नेता रामलखन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, दीपक सिंह, नलिनी रंजन ने भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page