
औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल ने औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष के पद पर दधपी पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा को मनोनित किया है। श्री कुशवाहा के अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद बधाईयों का दौर जारी है।श्री कुशवाहा के मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
प्रेस बयान जारी करते हुए जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाता है। खासकर युवा कार्यकर्ता को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया जिलाध्यक्ष की कमान अमरेंद्र कुशवाहा एवं प्रधान महासचिव की कमान बारुण के अनिल टाइगर को सौंपकर पार्टी ने ऊर्जावान साथियों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में राजद के सभी प्रकोष्ठ और सभी पदाधिकारी मजबूती के साथ जिला में सक्रिय भूमिका निभाने का काम करेंगे।
जिला प्रवक्ता ने बताया आने वाला 2024 के लोकसभा और 2025 का विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने संगठन का विस्तार किया गया है। वही प्रदेश पदाधिकारी के रूप में उपाध्यक्ष के पद पर डॉ सुरेश पासवान पूर्व मंत्री का मनोनयन से ए टू जेड की पार्टी परिलक्षित होती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है।
इनके मनोनयन पर रफीगंज विधानसभा के विधायक मो नेहालुउद्दीन, गोह विधायक श्री भीम कुमार सिंह, नबीनगर विधायक डब्लू कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह,ओबरा विधायक ऋषि कुमार, पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह, प्रदेश सचिव कौलेश्वर प्रसाद यादव, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता, जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, अनिल यादव, शशि भूषण शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
वही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर संजय यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, युसूफ आजाद अंसारी, शहजादा शाही, संजय यादव, रविंद्र यादव मनोरमा पासवान, उर्मिला सिंह, पूनम यादव, मंजू यादव, ललिता देवी, पूर्व जिला पार्षद, अरविंद कुमार, जिला पार्षद अरविंद यादव, इंदल यादव, जिला पार्षद विकास पासवान आदि ने सभी प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बधाई दी है।