
औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) के मंडल स्तरीय बैठक में 11 नवंबर 2022 को एकात्मता एक्सप्रेस को गया जंक्शन तक विस्तार से संबंधित माँग किया गया था।इस महत्वपूर्ण और जन उपयोगी माँग को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा लखनऊ से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन नम्बर 14261/62 लखनऊ-गया-एकात्मता एक्सप्रेस का गया जंक्शन तक विस्तार किया गया है।
जिसका ठहराव अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर 28 अप्रैल 2023 से होगा।यह ट्रेन लखनऊ से रात 11:30 बजे खुलेगी एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर आगमन 09:18 AM पर होगा तथा 09:20AM पर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गया जंक्शन पर 10:30 AM पर पहुँचेगी।फिर गया जंक्शन से शाम 07:00 बजे खुलेगी और सुबह 05:30 बजे यह लखनऊ पहुँचेगी।यह ट्रेन भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पर भी रुकेगी।
एकात्मता एक्सप्रेस के गया तक विस्तार किए जाने एवं कई विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद एवं गया जिले के लोकसभा क्षेत्र एवं जिलेवासियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ साथ सांसद श्री सिंह को हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।
बिहार भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, विधान पार्षद दिलीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, जुलेखा खातुन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र गुप्ता, समाजसेवी अजीत सिंह, समाजसेवी रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
वही युवा भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह, अमिताभ सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, समाजवादी नेता रामलखन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, उदय सिंह, सुबोध सिंह, कौशल सिंह, आलोक सिंह, अश्विनी तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, प्रफुल्ल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष औरंगजेब खान, नलिनी रंजन, दीपक सिंह, प्रभात सिंह, राहुल सिंह, रंजीत कुशवाहा, हुमायूँ अंसारी ने सांसद एवं रेल मंत्री को इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।