औरंगाबादराजनीति

कुमार सौरभ सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश सह संगठन मंत्री नियुक्त

औरंगाबाद। वर्ष 2022 के अगस्त में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद सांसद चिराग पासवान ने कुमार सौरभ को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। लोजपा (रा) के जिला और प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों में कुमार सौरभ लगातार सक्रिय रहे हैं। 23 मार्च को बिहार सरकार के द्वारा बिजली के दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरुद्ध बिहार व्यापी धरना में लोजपा (रा) की ओर से कुमार सौरभ के दिए गए भाषण में ज्वलंत मुद्दों को आंकड़ों के साथ उठाया गया था जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग प्रभावित रहे हैं। लोजपा (रा) के संगठन में सुधार हेतु कुमार सौरभ लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री के संपर्क में रहे हैं।

 

26 अप्रैल को बिहार के गया में आयोजित “चिराग लाओ बिहार बचाओ” प्रमंडलीय संकल्प सभा में कुमार सौरभ ने लोजपा (रा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व जहानाबाद सांसद डॉ अरुण कुमार के नेतृत्व में अपने संगठन कौशल का परिचय दिया था। आगामी महीनों में लोजपा (रा) सभी प्रमंडलों तथा जिलों में “चिराग लाओ बिहार बचाओ” संकल्प सभा और “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन कर इसी वर्ष नवंबर में पटना के गांधी मैदान में विराट जन सभा का आयोजन करेगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार की उपस्थिति में लोजपा (रा) के प्रदेश संगठन मंत्री ई. रविंद्र सिंह ने पटना के प्रदेश कार्यालय में कुमार सौरभ सिंह को बिहार प्रदेश सह संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया। संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर कुमार सौरभ बिहार के सभी 38 जिलों में लोजपा (रा) के संगठन को जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे और इस कार्य हेतु सभी जिलों में प्रवास प्रारंभ करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” की विचारधारा के साथ 2024 में लोकसभा की सभी 40 सीटों और विधानसभा की सभी 243 सीटों पर लोजपा (रा) अपने दम पर चुनाव लड़े इसके लिए एक मजबूत संगठन का निर्माण मूल उद्देश्य है।

 

औरंगाबाद जिले के मूल निवासी कुमार सौरभ पूर्व में 2012 से 2022 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। कुमार सौरभ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संगठन मंत्री ई रविंद्र सिंह तथा समस्त लोजपा परिवार को इस दायित्व के लिए आभार प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page