औरंगाबाद

जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रानंदन पंत के निधन पर नेताओं ने किया शोक व्यक्त

औरंगाबाद। जिला जनता दल यूनाइटेड औरंगाबाद जिला के कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रानंदन पंत के निधन पर जदयू नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है .

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष बलिन्द्र प्रसाद मेहता, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रेश पटेल,संजय कुमार पटेल, गोपाल पटेल, ओबरा के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार ने सुमित्रानंदन पंत के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.

जनता दल यू० के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह एवं जदयू के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने सुमित्रानंदन पंत के निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया जिसे निकट भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता है.

स्व० पंत दाउदनगर प्रखंड से आते थें वे पार्टी संगठन को बढाने में अपना बहुमूल्य समय दिये थें. इनके असामयिक निधन से पार्टी को क्षति हुई है. सभी जदयू कार्यकर्ता दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इनके आत्मा को शांति प्रदान करें.जदयू नेताओं ने इनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page