
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित पृथ्वीराज चौहान एवं चंदबरदाई की प्रतिमा लगाने वास्ते किए गए निर्णय के आलोक में शनिवार को औरंगाबाद शहर में ब्लॉक मोड़ के समीप भारत माता के अमर सपूत सनातन के रक्षा करने में अपने प्राणों के बलिदान देने वाले पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा ब्लॉक मोड़ के समीप आ गई एवं बनाए गए प्लेटफार्म पर स्थापित कराया गया।
साथ में पृथ्वीराज के अभिन्न मित्र उनके दरबारी कवि चंदबरदाई की भी प्रतिमा प्लेटफार्म पर स्थापित की गई।प्रतिमा का अनावरण नवंबर माह में होना संभावित है इस आशय की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि औरंगाबाद के लोग बरसों से इंतजार कर रहे थे आज उनका सपना पूरा हुआ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवैन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक जगदीश सिंह सक्रिय सदस्य प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह शिक्षक नेता राम भजन सिंह भोला सिंह पप्पू सिंह एवं अन्य सदस्यों के अथक प्रयास से प्रतिमा निर्माण कार्य संभव हो सका है। अनावरण में राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिज्ञ की भूमिका होगी। साथ ही साथ अनावरण भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाई जाएगी।