
औरंगाबाद। रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रबंध समिति के सदस्य सुबोध सिंह ने शुक्रवार को औरंगाबाद का दौरा किया। इस दौरान वे शंकर दयाल स्मृति भवन में रुके एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य न सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त लोगों की सहायता करना है बल्कि समाज के निचले स्तर पर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में औरंगाबाद रेडक्रॉस सोसाइटी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा प्रत्येक पंचायत में नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। क्योंकि विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जागरूकता के अभाव में लोग विभिन्न रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। ज्ञात हो कि श्री सिंह औरंगाबाद जिले के मूल निवासी है उन्होंने यह स्पष्ट किया कि औरंगाबाद जिले के स्वास्थ्य संरचना के विकास के लिए उनसे जितना हो सकेगा मदद करेंगे।
इस अवसर पर औरंगाबाद नगर परिषद के अध्यक्ष उदय गुप्ता ने कहा कि औरंगाबाद जिले के लिए यह सौभाग्य का विषय है की रेड क्रॉस सोसाइटी के शीर्ष पदाधिकारी यहां के निवासी हैं। अतः इस जिले के लिए उनकी जवाबदेही और अधिक बढ़ गई है। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सतीश सिंह ने कहा कि औरंगाबाद जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सिर्फ बिहार मे ही नहीं बल्कि भारत में अपने बेहतर सेवा भाव के लिए जाना जाता है।
राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी के आने के बाद जिले का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। श्री सिंह का स्वागत जदयू के वरीय नेता प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह में अंग वस्त्र प्रदान कर की। सभा का संचालन विकास रंजन ने की। इस अवसर पर अमिताभ रंजन व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन सचिव दीपक कुमार प्रकाश रंजन मरगुब आलम आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।