
औरंगाबाद। डालटनगंज मुख्य पथ के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भैरोपुर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द गांव निवासी मो. जलील व घायल की पहचान उसी गांव के स्व.जमशेद के 32 वर्षीय पुत्र अशरफ अली के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलील औरंगाबाद शहर के कसाई मुहल्ले में कपड़े की दुकान चलाता था और अशरफ शहर के एक बाइक की एजेंसी में काम करता था। प्रतिदिन दोनो शाम को अपने काम निपटाकर एक ही बाइक से घर लौटते थे। बुधवार की शाम भी दोनो एक ही साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनो भैरोपुर मोड़ के समीप पहुंचे की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनो सड़क किनारे घायल अवस्था मे काफी देर तक पड़े रहे।
उसी रास्ते गुजर रही मुफस्सिल थाना की गस्ती दल की पुलिस की नजर पड़ी तो दोनो को उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल लाया। जहां जांच के उपरांत जलील को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अशरफ का इलाज किया का रहा है। घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजानों को सौप दिया।