औरंगाबाद

अनुग्रह स्कुल में उत्साह के साथ मना लाइब्रेरियन दिवस,डीपीओ सह बीईओ ने लाइब्रेरी के सफल संचालन के लिए शिक्षिका लाइब्रेरियन मीना एवं प्रभावती को किया सम्मानित 

औरंगाबाद। जिला मुख्यालय के अनुग्रह मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर विद्यालय में पुस्तकालयाध्यक्ष का उत्कृष्ट भूमिका निष्पादित करने वाली शिक्षिकाएं प्रभावती कुमारी एवं मीना कुमारी को डीपीओ सह प्रभारी बीईओ भोला कुमार कर्ण ने सम्मानित किया।

संपन्न कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष से शिक्षा विभाग के सचिव के आदेशानुसार लाइब्रेरियन डे मनाना है। हेडमास्टर ने बताया कि स्कुल में लाइब्रेरी अच्छे से संचालित होता है और प्रतिदिन दो घंटी बच्चो के लिए पुस्तकालय का लाभ मिलता है।जहां बच्चे शैक्षणिक एवं साहित्यिक पुस्तक पढ़कर ज्ञान अर्जित करते हैं।

डीपीओ सह प्रभारी बीईओ कर्ण ने बताया की हिंदुस्तान में पुस्तकालय विज्ञान के जनक मानेजाने वाले इस आर रंगनाथन के जयंती के अवसर पर लाइब्रेरियन डे मनाया जाता है। उसी क्रम में अनुग्रह मध्य विद्यालय की लाइब्रेरियन का दायित्व सँभालने वाली शिक्षिकाएं सम्मानित हुई है।

हेडमास्टर ने पुस्तकालय की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दिया कि पुस्तकालय ज्ञान का मुख्य स्रोत है और एक गुणवत्तापूर्ण मनुष्य बल और शिक्षित समाज के निर्माण में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका है।आज के युग में पुस्तकालय बहुत उन्नत भी हो गए हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page