
औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष उदय नारायण उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिस सलीम को एक ज्ञापन सौंपा गया।
संघ के अध्यक्ष उदय नारायण उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि वर्तमान बिहार की सरकार हम सभी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।हमारी संवैधानिक अधिकारों को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ अपना उल्लू सीधा कर रही है। ढाई साल का कार्यकाल लगभग खत्म होने के कगार पर है फिर भी अभी तक 6वीं और 15वीं वित्त का पैसा नहीं दिया गया है।
पंचायत में सारी जनकल्याण योजनाएं राशि के अभाव में बंद पड़ी हुई है। उन्होंने मांग किया है कि पंचायत स्तरीय जितनी भी संचालित योजनाएं हैं उन्हें सरकार के द्वारा अभिलंब चालू कराया जाए।सुरक्षा को लेकर बताया कि वर्तमान में बिहार प्रदेश के सभी मुखिया सुरक्षित नहीं है। आज लगातार बिहार प्रदेश के मुखिया पर जानलेवा हमला किया जा रहा है।इसी को लेकर हम सभी मांग करते हैं कि पूरे बिहार के मुखिया को सुरक्षा का इंतजाम किया जाए।
इन सारी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश भर के मुखिया के द्वारा सारे कार्य को 31 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।वहीं मुखिया के द्वारा 31 अगस्त तक हड़ताल पर जाने के कारण ग्रामीण स्तर पर लोगों को काफी दिक्कत हो रहा है। मुखिया के द्वारा कोई भी कार्य नहीं करने से पंचायत के जनता परेशान हैं।
इस अवसर पर ओबरा मुखिया सीमा अग्रवाल, प्रतिनिधि पुष्कर अग्रवाल, भरूब मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ ननकू पांडे, सरसौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।