
औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राम लखन विश्वकर्मा के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।सांसद ने कहा कि इनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।डॉ.साहब सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।यह जनसंघ काल से भाजपा के सदस्य रहे।मेरे पिता जी पूर्व सांसद रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू के सहपाठी एवं मेरे अभिभावक थे।
इन्होंने आजीवन राजनीतिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका अदा की।इनसे जुड़ी स्मृतियाँ उनके संस्कार व जीवन मूल्य हम सभी भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ बना रहेगा।इनका निधन मेरे लिए ब्यक्तिगत क्षति है।भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा और जिले में पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा इनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
विधान पार्षद दिलीप सिंह ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष का पूरा जीवन जन-कल्याण और संगठन के प्रति समर्पित था।इनका निधन की भरपाई निकट भविष्य में नही की जा सकती है।ईश्वर से प्रार्थना करता हुँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को दुःख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।
इनके निधन पर बिहार भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, पुरषोत्तम सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह संजय गुप्ता, रविशंकर शर्मा, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, लोकसभा विस्तारक विकास राय उर्फ भोजपुरिया बाबा, लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन, दीनानाथ विश्वकर्मा, अनिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, इन्द्रदेव यादव, मनोज शर्मा, संजय मेहता, रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेन्दु शेखर सिंह, ऋषि राज, सोनु सिंह, मितेन्द्र सिंह, समाजवादी नेता रामलखन सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, अरुण सिंह, उदय सिंह, सुबोध सिंह, कौशल सिंह, आलोक सिंह, अश्विनी तिवारी, नलिनी रंजन, दीपक सिंह, प्रभात सिंह, राहुल सिंह, रंजीत कुशवाहा, हुमायूँ अंसारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।