
धीरज गुप्ता
गया।गोली कांड से संबंधित ओबरा थाना औरंगाबाद में दर्ज एक प्राथमिक की संख्या 377/23 दिनांक 01/9/23 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अभियुक्तों के बचाव में ओबरा थाना में दर्ज फर्जी कांड संख्या 378/23 को समाप्त करने हेतु शुक्रवार को महाधरना का आयोजन किया गया।
धरना के माध्यम से एक ज्ञापन सौपा गया। पीड़ित का कहना है कि दिनांक 30/ 8/ 2023 को यमुना साकेत द्वारा ओबरा थाना के थानाध्यक्ष को उनके मोबाइल नंबर 9431822240 पर सूचना देते हुए लिखित आवेदन पत्र दिया गया था। जिसकी प्रति इसी उसी दिन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में भी समर्पित किया गया था।
जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया गया और दिनांक 1/9/ 2023 की मध्य रात्रि में अपराधियों के द्वारा गोली भी चलाई गई। गोलीकांड के विरुद्ध में ओबरा थाना मे यमुना साहू ने एक लिखित आवेदन दिया। जिसका कांड संख्या 377/23 दिनाँक 01/09/23 दर्ज किया गया किंतु कांड से संबंधित नामजद अभियुक्त के बचाव में फर्जी एवं काल्पनिक घटनाओं को थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 378/ 2023 को दर्ज कर जिससे पीड़ित परिवार दशहत में है।
प्रदीप ने मीडिया से गुहार लगाया कि हम लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और अभियुक्तों के गठजोड़ से खतरा है और पूरा परिवार त्राहिमाम है। उन्होंने कहा कि कांड से संबंधित सभी अभियुक्तों को को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और हम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए।