
औरंगाबाद। विधुत आपूर्ति प्रमंडल, औरंगाबाद एवं दाऊदनगर के क्षेत्रांतर्गत मंगलवार 15 फरवरी को प्रातः 08 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक ग्रिड स्टेशन के मरम्मति कार्य किये जाने के कारण विधुत आपूर्ति पूर्णतः बन्द की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक कार्यपालक अभियंता (संचरण) श्री संजीत कुमार ने बताया कि उक्त अवधि में जिले के 33 केवी औरंगाबाद (पुराना), औरंगाबाद (नया), बियाडा, अम्बा रामाबांध, दाऊदनगर, माली एवं बैराव फीडर में विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए आवश्यक कार्य ससमय पूरा कर लेने की अपील की है।