
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित जम्होर पंचायत के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के समीप अवस्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में रविवार को विष्णु धाम महोत्सव आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया।बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं 25से 26 फरवरी तक विष्णु धाम महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
महोत्सव प्रायोजक विधि से होगी। इस क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 25 फरवरी को सुबह में विष्णु धाम मंदिर के प्रांगण में भगवान विष्णु एवं अन्य देवी-देवताओं की षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन,दुर्गा मैदान से विष्णु धाम तक शोभायात्रा, उद्घाटन औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह एवं काराकाट के सांसद महाबली सिंह जी द्वारा किया जाएगा। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
वही 26 फरवरी को विचार गोष्ठी विष्णु धाम की महिमा एवं पुनपुन तीर्थ की गरिमा पर। तत्पश्चात, जिले के विभिन्न महोत्सव के 3-3 आयोजकों का सम्मान समारोह, पत्रकारों का सम्मान समारोह एवं पोषक क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह, संध्या में कवि सम्मेलन एवं रात्रि में दीप यज्ञ करने का निर्णय लिया गया। आज के बैठक में भोपतपुर के नवनिर्वाचित मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति का विस्तार भी किया गया।उपाध्यक्ष भोपतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष समाजसेवी संजय गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह को मनोनीत किया गया।
सभी कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किए गए। सम्मान समारोह के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह,पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,भोपतपुर के मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश सिंह को बनाया गया।आज के महत्वपूर्ण बैठक में मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सचिव सुरेश विद्यार्थी,पवन कुमार सिंह, राम पुकार ओझा, कमलेश सिंह, अर्जुन सिंह ,मधुसूदन त्रिवेदी, सुजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, अमित कुमार,संजय गुप्ता, दीपक कुमार वर्मा,राणा सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद शौंडिक, भोपतपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सुजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।