औरंगाबाद

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर 7 मार्च को राजभवन का मार्च करेगी जाप

औरंगाबाद। जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ गोलू यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है और हम इसे लेकर ही रहेंगे उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी भी यहाँ की प्रमुख समस्या है तो माफिया राज और अपराधियों ने लोगो का जीवन दूभर कर दिया है सभी को सत्ता का संरक्षण हासिल है। इसलिए हमारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में 7 मार्च को महामहिम से गुहार लगाने के लिए राजभवन मार्च करेगी, जिसमें औरंगाबाद के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

 

गोलू ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार बिहारी ही क्यों है? यह सवाल आज बेहद अहम हो गया। अभी हाल ही में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन ने दिखा दिया कि डबल इंजन की सरकार में जंग लग गयी है। उसे युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आज ये भी सवाल है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अब तक क्यों नहीं मिला? अगर यह दर्जा मिल जाये तो प्रदेश का विकास तेजी से होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसलिए इस पर राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष की जरूरत हैं, जो आज सिर्फ जन अधिकार पार्टी कर रही है।

 

गोलू ने कहा कि बिहार की आज जो दुर्दशा है, उसमें जमीन, शराब, बालू, मेडिकल, शिक्षा माफियों का भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संरक्षण है। वहीं, इन लोगों ने जनता के पैसों को लूट कर अकूत सम्पत्ति भी बना ली है। महिलाओं की इज्जत और आम लोगों के जानमाल के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन सब के खिलाफ यह जंग है। इसमें पूरे प्रदेश की जनता शामिल हो रही है।

 

गोलू ने जिला पदाधिकारी से मांग किया है मदनपुर प्रखड के दक्षिणी उमगा पंचायत के आवास सहायक को हटाने की मांग करते है इनको रहने के कारण पंचायत के गरीबो आवास योजना से बंचित रह जा रहे हैं बिना पैसे के बिना कोई काम नही करते है।प्रेसवार्ता में महासचिव अशोक यादव, मदनपुर प्रखड प्रभारी सहेन्द्र कुमार यादव, गुड्डु यादव, कामोद सिंह भोक्ता, बिनोद सिंह भोक्ता, अखिलेश सिंह भोक्ता, अमित कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, गुड्डु कुमार आदि युवा नेता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page