औरंगाबाद

यूक्रेन से अपने घर चित्रगुप्त नगर लौटा मेडिकल का छात्र एहसान, घर में दौड़ी खुशी की लहर, सुनाई अपनी व्यथा

औरंगाबाद। शहर के चित्रगुप्त नगर का मोहम्मद अहसान शनिवार को यूक्रेन से अपने घर लौट आया है। जिससे घर में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपने बेटे को सकुशल पहुंचा देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने बेटे की पेशानियों को चूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। एहसान देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ समीद का पुत्र है और वह अभी वहां मेडिकल के द्वितीय वर्ष का छात्र है।

देखें वीडियो

————————————————————————–

*यूक्रेन की कहानी औरंगाबाद पहुंचे एहसान की जुबानी, कैसे कटे माता पिता के दिन*

*यदि आपने हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो कृपया इसे सब्सक्राइब कर ले और बेल आइकन जरूर दबाएं,ताकि आप खबरों से रह सके अपडेट*

*Like, share and comment*

————————————————————————–

एहसान ने रूस यूक्रेन युद्ध की विभीषिका को काफी नजदीक से देखा है।उसने युद्ध के बाद के 7 दिनों की हालातों को याद किया और बताया कि कैसे वहां लोग महलों को छोड़कर बंकर में महीनों के राशन लेकर पशुवत जीवन जीने को मजबूर थे।हमेशा एक आशंका मंडराते रहती थी कि कही मिसाईक का निशाना उनके ही आसपास का ही क्षेत्र न हो। स्थितियों को याद कर उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। एहसान ने बताया कि यूक्रेन से रुमानिया आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई रात तक जागना,कई किलोमीटर तक पैदल चलना खुद के जीवन को बचाने के लिए काफी कम लग रहा था।

 

उसने और उसके साथियों ने बड़ी मुश्किल से यूक्रेन सीमा पार की और रोमानिया पहुंचे। एहसान ने रोमानिया सरकार की तारीफ की और कहा कि यहां आने के बाद उसे और उसके साथ आये सभी साथियों को लगा कि उन्हें नया जीवन मिल गया है। एहसान के माता-पिता ने बताया कि युद्ध की सूचना के बाद उनकी नींदे गायब हो गयी थी।

 

कई कई रात तक आंखों ने जागकर काटी। दिल में एक अजीब सा भय बना रहता था कि न जाने अगले पल कौन सी खबर आ जाए।लेकिन जब उनका बेटा स्वदेश लौटा तो जान में जान आई। एहसान के माता पिता ने भारत सरकार से मांग की है कि यूक्रेन की तरह सस्ती और उच्च स्तरीय शिक्षा अपने ही देश में विकसित करें। ताकि यहां के छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े।

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page