औरंगाबाद

यूपी में योगी ही विकल्प है-पुरुषोत्तम सिंह

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास की जित हुई है। लोगों ने जात पात और अफवाहों के बाजारों को राजनीति से बाहर किया अजीत लोकतंत्र की जीत हुई है।

 

उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास पर ध्यान केंद्रित कर वोट दिया उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी जी के प्रति जनादेश देकर व्यक्तिवाद ,परिवारवाद ,जातिवाद और आतंकवाद पर करारा प्रहार कर राष्ट्रवाद पर मुहर लगाया है। आज के चुनाव परिणाम से यह साबित कर दिया है कि इस देश में न तो अभी मोदी जी का विकल्प है और ना ही उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का कोई विकल्प है।

 

भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव सुनील कुमार शर्मा सुनील कुमार सिंह विजय प्रसाद निराला विनोद शर्मा वीरेंद्र कुमार सिंह रघुनाथ राम अनिल कुमार गुप्ता अरविंद सिंह बृजेंद्र कुमार सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता राम रूप सिंह अविनाश कुमार सुशील कुमार सिंह संजय गुप्ता ने भाजपा के प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page