
रोहतास। डेहरी में एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर जेडीयू के एक नेता मोद नारायण सिंह की महिलाओं ने महिला थाना के पास गेट पर ही जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं की पिटाई से नेता जी ने थाने से भागकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि मोहन बिगहा की रहने वाली एक महिला बुधवार को सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी।तभी जेडीयू के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोद नारायण सिंह ने उसे अपने घर में किसी बहाने से बुला लिया।
महिला जैसे ही उनके घर पहुंची नेता जी ने झट से दरवाजा बंद कर उज़के साथ छेड़खानी करने लगे। पीड़ित महिला किसी तरह घर के छत पर भागकर शोर मचाना शुरू किया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उसे वहां से निकाला। महिला स्थानीय अन्य महिलाओं के साथ शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची।
अपने खिलाफ थाने में मामला जाते देख आरोपी जदयू नेता अपने दो अन्य गुर्गों के साथ थाने पर पहुंचकर महिलाओं को फिर से धमकाने लगा। जिसके बाद पीड़ित महिला के साथ आए अन्य महिलाएं उग्र हो गयी तथा महिला थाना के गेट पर ही लात, मुक्का तथा घूसो की बरसात कर दी। उसके बाद नेताजी किसी तरह थाने में गिरते पड़ते भाग कर अपनी जान बचाई। महिलाओं का कहना है कि अबला जान के क्या कोई भी उन पर हाथ डाल सकता है? इस तरह के कुकृत्य को महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।