औरंगाबाद

भारतीय किसान मजदूर संघ की नई जिला कमेटी का गठन,अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष की सूची जारी, जल्द होगा जिले के सभी प्रखंडों में संघ का विस्तार

 

औरंगाबाद। भारतीय मजदूर संघ औरंगाबाद इकाई की एक दिवसीय अधिवेशन एवं 3 वर्षीय नई कमेटी का गठन पोईवा कोठी औरंगाबाद में विगत शनिवार के दिन हुई. जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह एवं संचालन जिला मंत्री हरिराम ने किया भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिले के चुनाव प्रभारी मुरारी जी के द्वारा अनुमोदन प्राप्त होने के बाद भारतीय मजदूर संघ औरंगाबाद जिला इकाई की नई 3 वर्षीय जिला कमेटी की घोषणा की गई।

जिला कमेटी में अध्यक्ष जिला परिषद नवीनगर दक्षिण हरिराम तथा अभय वैद्य एवं अनिल कुमार गिरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक कुमार मेहता को दी गई। साथ ही साथ सुमन कुमार सिंह एवं विश्वनाथ प्रताप सिंह को संगठन मंत्री तथा अविनाश मिश्रा, राजू मेहता, अनिल कुमार सिंह, शंभू नाथ मिश्रा, जिला मंत्री के नामों की घोषणा चुनाव प्रभारी के द्वारा सबके समक्ष किया गया।

वही नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हरिराम ने कहा कि जल्द ही जिला समिति के विस्तार करते हुए औरंगाबाद जिले के प्रत्येक प्रखंडों में भारतीय मजदूर संघ का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के निर्माण सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा बीएमएस के निर्माण संघ के नई कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page