
औरंगाबाद। शहर के दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने औरंगाबाद जदयू के महिला संगठन के मजबूती के लिए बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला जदयू के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर जदयू से जुड़े पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थें। इस बैठक के दौरान श्वेता विश्वास एवंं जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद के पूर्व सदस्य रहीं मंजरी सिंह जनता दल यू में शामिल हो गयीं हैं।
मंजरी सिंह को श्वेता विश्वास ने जदयू पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनाते हुए उन्हें विधिवत जनता दल यू में शामिल कर लिया। श्रीमती विश्वास ने औरंगाबाद महिला जदयू संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरे प्रदेश में महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत करने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया है। सायकिल योजना विश्व के लिए एक नजीर बन चुकी है।क्योंकि इसके माध्यम से लड़कियों का न सिर्फ शैक्षणिक विकास हुआ बल्कि परीक्षाओं में वे अव्वल आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार महिलाओं के वास्ते सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर छोटे उधोग से लेकर बड़े उद्योग में नाम कमा रही हैं।इतना ही नही जीविका दीदियों के कार्यों ने डेढ़ में मिशाल स्थापित किया और इससे जुड़कर हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं।उन्होंने कहा कि महिला जदयू के संगठन को औरंगाबाद में मजबूत किया जायेगा और बहुत जल्द ही महिला जिलाध्यक्ष का मनोनयन कर दिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि औरंगाबाद के महिला संगठन को मजबूत किया जायेगा और जल्द ही महिला संगठन की एक ईकाई बनाई जाएगी जो जिले में महिलाओं के लिए कार्य करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश जदयू के सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय, तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, प्रमोद सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, ब्रजकिशोर शर्मा, अजय कुमार शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य मंजरी सिंह, मुनि देवी,शीला देवी, सविता देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, रामरती देवी एवं प्रभा वर्मा की मौजूदगी रही।