
औरंगाबाद। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी क्रम में शहर के क्लब रोड़ एवं श्री कृष्णनगर मुहल्ले में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। प्रसाद का वितरण किया गया। ब्राह्माणों ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजा-अर्चन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।
क्लब रोड स्थित दुर्गा मंदिर में युवा नेता रितेश शर्मा के नेतृत्व भगवान परशुराम की पूजा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, छोटू चौधरी, अरविंद शर्मा शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। हनुमान जी की तरह ही परशुराम जी को भी कलयुग में अमर देवता शस्त्रों में माना गया है.
इनकी पूजा अर्चना से लोगों का कल्याण होता है। भगवान परशुराम के बचपन का नाम राम भी माना जाता है। भगवान परशुराम का जिक्र रामायण, महाभारत और कल्कि पुराण तीनों में है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम को विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। परशुराम को महानता और वीरता का प्रतीक माना जाता है।
इस मौके पर रितेश शर्मा, कपिल शर्मा, अतेंद्र कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, लक्ष्मी उपाध्याय, धनंजय कुमार, विपिन शर्मा, अजित चौधरी, पतंजलि कुमार, रवि शर्मा, बमबम शर्मा, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।
वही श्री कृष्ण नगर मुहल्ले में शिव मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना विधि विधान से किया गया। कलश स्थापित की गई। आरती उतार कर प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद धमेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, भाजपा नेता मंटू शर्मा, हलचल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के ही छठे अवतार हैं। धरती पर अन्याय को खत्म करने के लिये अवतार लिए थे।
भगवान परशुराम को कलयुग में भी अमर रहने का वरदान प्राप्त है। भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति की क्षति नहीं होती थी। इस मौके पर युवा नेता रंजन कुमार, आशुतोष कुमार शर्मा, विक्की कुमार, राकेश पांडेय, कुमार राकेश, पवन कुमार, छोटू शर्मा, नीरज कुमार, नीलेश कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।