
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हो गया ।विदित हो कि अधिवक्ता संघ औरंगाबाद का चुनाव पिछले 6 वर्षों से लंबित था। चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने तक बार कौंसिल ऑफ़ बिहार पटना ने अधिवक्ता संघ की तदर्थ समिति गठन की थी।जिसके अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी बनाए गए थे।
चुनाव कराने हेतु 26 अप्रैल 2022 को अधिवक्ता संघ की आम सभा बुलाई गई थी। जिसके,प्रस्ताव में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था।चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु चुनाव पदाधिकारी के रूप में रामाश्रय पांडेय,अजीत कुमार सिंह एवं कृष्ण प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया था।चुनाव पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा करते हुए मतदाता सूची का प्रकाशन, आपति निवारण,नामांकन एवं स्क्रूटनी के लिए 10 मई एवं 12 मई को मतदान की तिथि घोषित की गयी थी।
चुनाव प्रक्रिया के क्रम में स्कूटनी के पश्चात सभी पद पर एक-एक उम्मीदवार ही बचे। जिसकी घोषणा करते हुए चुनाव पदाधिकारी ने कहा कि संघ के सभी पदों के लिए निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सिंह, महासचिव पद के लिए सिद्धेश्वर विद्यार्थी, उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत कुमार सिंह, सह सचिव पद के लिए शक्ति कुमार सिंह, जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद मालाकार चुने गए।
शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की। इबरार अहमद,लालमोहन सिंह, सुरेंद्र मेहता, विनोद यादव, गिरिजेश नारायण सिंह, मधुरेंद्र सिंह, पंकज पांडेय, कमलेश कुमार सिंह,अभय पात्र सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, सैय्यद तुफैल अख्तर, हरिलाल मेहता, सहदेव मंडल ,जय कृष्ण सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संघ के कार्यकलाप करने का संकल्प दुहराया।