
औरंगाबाद। बड़े दिनों के बाद बिहार में कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर अग्रसर हो रही है और उसका असर औरंगाबाद में भी देखा जा रहा है।संगठन अब कमजोर हो चुकी पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास में जुटी हुई है ताकि आने वाले दिनों में वह अपनी ताकत दिखा सके।इसी को लेकर बिहार के प्रत्येक जिलों में जिलाध्यक्षों को बदले जा रहे हैं और पार्टी अपनी जड़ों को मजबूत करने में जुटी हुई।
औरंगाबाद में भी सांगठनिक विस्तार को लेकर हलचल तेज है और इसकी मजबूती के लिए बीआरओ से लेकर डीआरओ तक औरंगाबाद में कैंप कर चुके है।अभी औरंगाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कमान दो लोकसभा चुनाव से अरविंद कुमार सिंह ने संभाल रखा है।लेकिन अब संगठन अध्यक्ष को लेकर बदलाव की मूड में है और इसके लिए 5 नाम सामने आए है और उन्ही पांचों नामों में से प्रदेश नेतृत्व किसी एक नाम पर अपना मुहर लगा सकती है।
जिलाध्यक्ष के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेजे गए नामों में पार्टी के महासचिव अजय कुमार सिंह, वार्ड 11 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चुलबुल सिंह, जम्होर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लूटूर सिंह, वरीय कांग्रेस नेता राकेश कुमार सिंह तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व्यास राम के नाम शामिल हैं।
सबकी अपनी अलग अलग दावेदारी है।लेकिन विश्वसनीय सूत्रों का मानना है कि जितने भी नाम जिलाध्यक्ष के लिए दिए गए है। वहां उनके नामों के साथ साथ राजनीतिक गतिविधियां,जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन में संलिप्तता और पार्टी से लोगों को जोड़ने से संबंधित कार्य शामिल है।अब देखना यह होगा कि इन पांच नामों में कौन से नाम पर पार्टी जिलाध्यक्ष के पद पर अपना मुहर लगाती है।