
औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बनारस आगमन पर असी घाट पर महाआरती तथा मंगलवार को सुबह ए बनारस सांस्कृतिक कार्यक्रम में औरंगाबाद शहर के लाल राघवेंद्र सिंह ने शास्त्रीय संगीत राग भिंपलासी तथा सुगम संगीत भजन शंकर भोलेनाथ की बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ तबले पर डॉ रविंद्र कुमार उर्फ दानिका महाराज ने संगत किया।
तानपुरे पर रवि कुमार तथा खंजरी पर रमेश कुमार ने संगत किया जिला प्रशासन वाराणसी की अभिनव पहल की संस्कृति संगीत कार्यक्रम सुबह बनारस में बेहतरीन प्रस्तुति पर प्रशासनिक पदाधिकारी आरक्षी अधीक्षक वाराणसी द्वारा अंग वस्त्र, प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह बड़े ही गर्व की बात है जो औरंगाबाद के कलाकार राघवेंद्र सिंह की प्रस्तुति हुई। राघवेन्द्र की इस संगीतमय प्रस्तुति पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।साथ में उनको गुरुदेव डॉक्टर रविंद्र कुमार उर्फ दानिका महाराज को भी सम्मानित किया गया। राघवेन्द्र की प्रस्तुति पर दानिका महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शहर के संगीत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें बधाई दी है।