
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह मध्य विद्यालय में बच्चों ने जिले में 21 दिसंबर से आरंभ होने वाली फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने दवा सेवन की शपथ ली।शपथ विद्यालय के हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम के जिला समन्वयक अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में दिलाया।
हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने बच्चों को फायलेरिया रोग की जानकारी दी और बताया कि इसके उन्मूलन के लिए जिले में 2 दिसंबर से आरंभ होकर 14 दिनों तक यह दवा सेवन कार्यक्रम चलेगा।आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर उम्र व लंबाई के आधार पर दवा देंगी।दो साल से ऊपर ,गम्भीर बीमार से ग्रस्त व गर्भवती महिलाओं को यह ट्रिपल ड्रग थेरेपी नही लेनी है।
इस अवसर पर उपथित फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक अनुपम मिश्रा ने बच्चों को संबोधित कर इससे जुड़ी जानकारियों को घर घर जाकर फैलाने को कहा।उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के तीन जिलों क्रमशः औरंगाबाद ,शिवहर और शेखपुरा में यह कार्यक्रम 2 दिसंबर से आरंभ होगा। इस शपथ कार्यक्रम में सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।