औरंगाबाद

संज्ञा समिति औरंगाबाद द्वारा लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय

औरंगाबाद। संज्ञा समिति गया धाम गया जिला इकाई औरंगाबाद एवं जिले के सभी प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक संस्था के जिला सचिव गुप्तेश्वर पाठक के शाहपुर स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आचार्य पंडित शशि भूषण मिश्र तथा संचालन पंडित गुप्तेश्वर पाठक ने किया। उक्त बैठक में 2022 में होने वाले कार्यक्रम की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र से केंद्रीय समिति के चुनाव जल कराए जाने पर भी चर्चा की गई। चल भास पर केंद्रीय अध्यक्ष ने बतलाया की अगले बरस जनवरी से मार्च के बीच निश्चित रूप से चुनाव करा लिया जाएगा।

 

 

2022-23 वर्षीय व्रत पर्व निर्णय पत्रिका का विमोचन 15 जनवरी को सुनिश्चित किया गया।उक्त अवसर पर पंचायत चुनाव में विजयी जिले भर के संपूर्ण मजदूरों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा सत्यनारायण भगवान सनातन धर्म एवं ब्राह्मणों पर किए गए अभद्र टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। सचिव गुप्तेश्वर पाठक ने कहा कि जिस व्यक्ति को अपनी बोली पर लगाम नहीं उसे किसी भी राजनीतिक पार्टी के उच्च पद पर रहना तो दूर सदस्य भी रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

इस अवसर पर संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद मिश्र उपाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक संगठन सचिव साहित्यकार धनंजय जयपुरी, संयुक्त सचिव आचार्य रविंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र उप कोषाध्यक्ष अधिवक्ता अधिवक्ता योगेश मिश्र,जग नारायण पाठक, मदन पाठक, वासुदेव मिश्र, अनूप कुमार मिश्र, अनुज बेचैन, राजेश पाठक, सत्यदेव मिश्र, रामाधार मिश्र ,अश्विनी कुमार पाठक, जय राम पाठक इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page