औरंगाबाद

गुरुवार 23 दिसम्बर को जिला विधिक संघ में 22 पदों के लिए होगा चुनाव, मैदान में हैं 54 उम्मीदवार

अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित 22 पदों के मतदान के लिए बनाए गए तीन बूथ

724 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

औरंगाबाद। व्यवहार न्यायालय के जिला विधिक संघ के चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और गुरुवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक समाप्त हो जाएगा। चुनाव समिति सह जिला विधिक संघ औरंगाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव समिति में शामिल सहायक सदस्य वृजा प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, अखिलेश पाठक सहित उप समिति सदस्य धर्मराज शर्मा, अजय कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, अरविंद कुमार कनेडी, अनील कुमार सिंह,बसंत कुमार सिंह के देखरेख में चुनाव की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

 

 

बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी उम्मीदवारों ने अपने अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने के लिए ताकत झोंक दी। कुछ कामयाब हुए तो कुछ असफल। बावजुद इसके सभी पदों के अभ्यर्थी अपने अपने सीटों पर जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं।चुनावी जोड़ तोड़ को देखकर अधिकांश पदों पर कांटे की टक्कर की संभावना बन गई है। अधिकांश अभ्यर्थिगण ने अपने अपने पम्पलेट में सुयोग्य, ईमानदार, सशक्त, संघर्षशील,जुझारू, कर्तव्यनिष्ठ,तथा पद और संघ की गरिमा बढ़ाने की बात कही है।

 

पुरे जिला विधिक संघ के दिवार , अधिवक्ता टेबल प्रचार पम्पलेट से भरा हुआ है। जिला विधिक संघ के अध्यक्ष एकल पद पर रसिक बिहारी सिंह, परशुराम सिंह, योगेंद्र प्रसाद योगी, उदय कुमार सिन्हा प्रत्याशी है। महासचिव एकल पद पर नागेन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह, विजय कुमार पांडेय, जगनरायण सिंह, सतीश कुमार सिंह, रामस्वरूप सिंह और रामविजय सिंह प्रत्याशी है। कोषाध्यक्ष एकल पद पर नवीन कुमार,अजय कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार प्रत्याशी है। उपाध्यक्ष तीन-सदस्यीय पद पर संजय कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुमार, अशोक कुमार सिंह, रामप्रवेश ठाकुर प्रत्याशी है, निगरानी एकल पद पर राणा सरोज सिंह, प्रमोद शर्मा, चंदशेखर सिंह देव,अभय कुमार सिंह प्रत्याशी है।

 

अंकेक्षक एकल पद पर सुजीत कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार, रामवचन भगत प्रत्याशी है, संयुक्त सचिव तीन सदस्यीय पद पर ग्रिजेश सिंह,देवीनंदन सिंह, काली प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, सियाराम पांडे,क्षीतिज रंजन, देवानंद सिंह, शम्भु नाथ मिश्रा, चन्द्रेश्वर पासवान, धर्मेन्द्र कुमार प्रत्याशी है। सहायक सचिव पद पर दिलीप कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार,पवन कुमार सिंह,संत सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, श्याम नंदन तिवारी प्रत्याशी है, पुस्तकालय अध्यक्ष एकल पद पर चन्द्रकान्ता कुमारी, राजेश कुमार सिन्हा प्रत्याशी हैं।

 

सदस्य सात सदस्यीय पद पर सतीश कुमार स्नेही, मनोज कुमार सिंह, योगेश मिश्रा, सुनील कुमार सिन्हा, सुरेश प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार मौर्य, मो शाहिद और रामपरीखा सिंह प्रत्याशी है। चुनाव परिणाम की घोषणा 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इसे भी पढ़ें

Back to top button

You cannot copy content of this page